राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
जनगणना 2027: प्रश्नावली के नए सवालों पर उठ रहीं चिंताएं

आगामी 2027 की जनगणना के जनसंख्या गणना चरण हेतु 40 प्रश्नों की एक सूची तैयार की गई है। इस प्रश्नावली में लोगों से उनकी राष्ट्रीयता, बैंक खातों की संख्या तथा उपलब्धता के आधार पर मोबाइल, आधार और मतदाता पहचान पत्र संख्या जैसी जानकारियां मांगी गई हैं।
इन जानकारियों को शामिल किए जाने के बाद यह चिंताएं सामने आ रही हैं कि इससे नीति निर्माण और योजना तैयार करने के मूल उद्देश्य से भटकाव हो सकता है।