राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
जनगणना 2027: प्रश्नावली में जन्मस्थान और जाति से जुड़े कई विकल्प होंगे शामिल

जनगणना 2027 की प्रश्नावली के तहत नागरिकों से उनके माता-पिता के धर्म के साथ-साथ गांव के स्तर तक जन्मस्थान का ब्योरा मांगा जाएगा। इसके अतिरिक्त जाति संबंधी प्रविष्टि के लिए एक खुला विकल्प रहेगा। उत्तरदाताओं को जाति न बताने अथवा कोई जाति न होने से जुड़े विकल्पों को चुनने की भी पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।