राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख दोनों भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं। नई दिल्ली में आयोजित पाक्षिक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने देश का यह रुख सामने रखा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि ये दोनों क्षेत्र पूरी तरह से देश का हिस्सा हैं।