राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
जांच एजेंसियों ने नकली और मिलावटी दवाओं के नौ बड़े गिरोहों का किया भंडाफोड़

जांच एजेंसियों ने पिछले एक साल के दौरान नकली और मिलावटी दवाइयों के नौ बड़े गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। इन मामलों में कैंसर के इलाज से संबंधित औषधियों, विभिन्न टीकों और एंटीबायोटिक दवाओं के नकली नेटवर्क सामने आए हैं। इसके अलावा मानसिक रोगों से जुड़ी नशीली दवाओं की अवैध और मिलावटी खेप भी इस व्यापक नेटवर्क में शामिल पाई गई है।