राष्ट्रीय

जियो के आईपीओ को मिला भारी समर्थन, 7.4 लाख करोड़ रुपये की लगी बोलियां

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: tv9hindi.com

भारतीय कॉरपोरेट इतिहास के सबसे बड़े जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को निवेशकों का जोरदार समर्थन मिला है। शुक्रवार को समाप्त हुए इस निर्गम में कुल 7.41 लाख करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुईं। सार्वजनिक पेशकश के दौरान यह निर्गम 22 गुना से अधिक भरा।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, बिक्री के लिए उपलब्ध 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 4.38 अरब शेयरों की मांग दर्ज की गई। बुधवार को खुला यह 30,213 करोड़ रुपये का निर्गम अब आगामी 28 अक्टूबर को बाजार में सूचीबद्ध होगा।

स्रोत