अंतरराष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
जी20 विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में जयशंकर ने प्रतिबंधों और रुकावटों पर सवाल उठाए

विदेश मंत्री जयशंकर ने जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पाबंदियों और व्यापारिक मार्गों पर पैदा की जाने वाली रुकावटों की कड़ी आलोचना की।
सम्मेलन के दौरान उन्होंने कई सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी की। इसी क्रम में उन्होंने अटलांटा में आयोजित बैठक से इतर कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात कर चर्चा की।