कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक अब 8 अक्टूबर को होगी

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक की तारीख में बदलाव किया गया है। सचिवालय के ज्ञापन के मुताबिक, अपरिहार्य कारणों से अब यह बैठक 7 अक्टूबर के बजाय 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होगी। इस बैठक में कारोबारियों के लिए कर नियमों को सरल बनाने, त्वरित रिफंड और जीएसटी कानून में गिरफ्तारी से जुड़े प्रावधानों में संभावित ढील जैसे महत्वपूर्ण उपायों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।