राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
जीएसटी परिषद की बैठक गुरुवार को, पंजीकरण और रिफंड व्यवस्था पर होगी चर्चा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में जीएसटी परिषद की बैठक गुरुवार को आयोजित की जाएगी। राज्यों के मंत्रियों की मौजूदगी वाली इस बैठक में कर प्रणाली को बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श होगा।
इस दौरान परिषद द्वारा करदाताओं के पंजीकरण, रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया तथा रिफंड व्यवस्था में बदलाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा किए जाने की संभावना है।