कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
टाटा संस को लिस्टिंग नियमों का पालन करने का निर्देश, आरबीआई ने रुख किया स्पष्ट

भारतीय रिजर्व बैंक ने टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के अनिवार्य नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय बैंक ने इस मामले में रियायत देने से इनकार करते हुए नियमों पर अडिग रहने का संकेत दिया है।
इधर जिमी नवल टाटा ने इस प्रक्रिया का समर्थन किया है। उन्होंने केंद्रीय बैंक से समय-सीमा का कड़ाई से पालन कराने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने नोएल टाटा पर संस्थाओं के जरिए परोक्ष नियंत्रण स्थापित करने का आरोप लगाया है।