डोप टेस्ट में विफल होने पर हेप्टएथलीट स्वप्ना बर्मन अस्थायी रूप से निलंबित

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने भारतीय हेप्टएथलीट स्वप्ना बर्मन को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है। स्वप्ना एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली हेप्टएथलीट हैं। हालांकि उन्होंने हाल ही में खेल से संन्यास लेने का फैसला किया था, लेकिन इसके बावजूद उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक प्रक्रिया नियमानुसार जारी रहेगी।