राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि अब तय, यूएनईपी की रिपोर्ट में खुलासा

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम यानी यूएनईपी की ताज़ा रिपोर्ट में सामने आया है कि वैश्विक तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी को अब टाला नहीं जा सकता। रिपोर्ट के अनुसार यह सीमा पार होना अब तय हो चुका है। संस्था ने अपनी नई रिपोर्ट के ज़रिये स्पष्ट किया है कि पर्यावरण में आ रहे बदलावों के कारण निर्धारित तापमान वृद्धि की सीमा का उल्लंघन निश्चित है।