राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
तीसरे बच्चे के जन्म पर भी मातृत्व अवकाश की अनुमति, उच्च न्यायालय का फैसला

उच्च न्यायालय ने एक अहम फैसले में तीसरे बच्चे के जन्म पर भी मातृत्व अवकाश स्वीकृत करने का निर्देश दिया है। अदालत के इस निर्णय के अनुसार महिला कर्मचारी तीसरे प्रसव के दौरान भी नियमानुसार मातृत्व अवकाश पाने की हकदार होंगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि तीसरे बच्चे के आगमन पर इस लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता।