राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
तुर्किए के राष्ट्रपति के भाषण में भारत और जम्मू-कश्मीर के ज़िक्र को भारत ने किया खारिज

तुर्किए के राष्ट्रपति द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए भाषण के दौरान भारत तथा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणियों को भारत ने खारिज कर दिया है।
रणधीर जायसवाल के अनुसार, तुर्किए के राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में भारत और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से जुड़े जो संदर्भ दिए हैं, वे पूरी तरह से अवांछित हैं। भारत ने ऐसे सभी संदर्भों को आधिकारिक रूप से अस्वीकार कर दिया है।