दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश और चुनावों के अभाव से ईएफआई में प्रशासनिक संकट: एफईआई

अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी महासंघ (एफईआई) ने भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) के संबंध में अपने निर्णय की वजहों को स्पष्ट किया है। वैश्विक संस्था के अनुसार, दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा फरवरी माह में ईएफआई की कार्यकारी समिति को भंग कर दिया गया था। इसके साथ ही नए चुनाव संपन्न न कराए जाने की वजह से महासंघ के भीतर लंबे समय से गंभीर प्रशासनिक संकट बना हुआ है।