राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
दिल्ली प्रदर्शनों पर संयुक्त राष्ट्र की टिप्पणी को भारत ने बताया अनुचित हस्तक्षेप

भारत ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा जताई गई चिंता को पूरी तरह खारिज कर दिया है। भारतीय पक्ष ने इसे अपने आंतरिक मामलों में अनुचित दखल और आधारहीन टिप्पणी करार दिया। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने राष्ट्रीय राजधानी में नागरिक समाज, वकीलों और पत्रकारों की बड़े पैमाने पर हुई धरपकड़ पर सवाल उठाते हुए सभी को तुरंत छोड़ने की मांग की थी। वहीं भारत ने स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण सभा का अधिकार देश के संविधान द्वारा सुरक्षित है।