राष्ट्रीय

दिल्ली: मुस्तफाबाद में भाजपा बूथ एजेंटों ने मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने के लिए दिए आवेदन

दिल्ली के मुस्तफाबाद में मतदाता सूची से नाम काटने के लिए भाजपा के बूथ स्तरीय एजेंटों ने बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराई हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, नाम हटाने के लिए जमा किए गए कुल फॉर्म 7 में से तकरीबन 68 फीसदी आवेदन इन्हीं एजेंटों द्वारा दिए गए हैं। ये सभी आपत्तियां केवल मुस्लिम मतदाताओं के नाम विलोपित करने के लिए दी गई हैं। इन अर्जियों में संबंधित मतदाताओं के स्थायी रूप से अन्यत्र चले जाने, अनुपस्थित रहने या मृत्यु होने का हवाला दिया गया है।

स्रोत