राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
दिल्ली में सामूहिक हिरासत के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

उच्चतम न्यायालय दिल्ली में बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लेने की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। शीर्ष अदालत के समक्ष दिल्ली पुलिस द्वारा छात्रों, युवाओं, पत्रकारों, वकीलों और पूर्व मुख्यमंत्रियों की कथित अंधाधुंध धरपकड़ का मामला उठाया गया है। इन अर्जियों में पुलिस के इस कदम को लोकतांत्रिक विरोध के अधिकारों और कानून के शासन के विपरीत बताया गया है। अदालत इस मामले पर विचार कर रही है।