राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
दिल्ली में हिरासत पर संयुक्त राष्ट्र की टिप्पणी को भारत ने बताया अनुचित

दिल्ली में लोगों को हिरासत में लिए जाने पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (ओएचसीएचआर) की टिप्पणी पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर भारतीय मिशन ने आधिकारिक बयान जारी कर इस रुख को पूरी तरह अनुचित करार दिया। भारत के अनुसार वैश्विक संस्था की यह चिंता बेबुनियाद है। इसके साथ ही भारत ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की इस संस्था को अन्य स्थानों पर चल रहे व्यापक स्तर के विरोध प्रदर्शनों की ओर अपना ध्यान लगाना चाहिए।