राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
देशभर में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पार किया एक करोड़ का आंकड़ा

देश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहे राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान ने नौ महीनों के भीतर एक करोड़ से अधिक खुराक देने की बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 14 वर्ष की आयु वर्ग की करीब 87 फीसदी किशोरियों को अब तक यह टीका दिया जा चुका है।
इस अभियान के तहत राज्यों में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा है, जहां 29.33 लाख से ज्यादा लड़कियों का टीकाकरण हुआ। इसके बाद बिहार में 13.70 लाख और गुजरात में 7.75 लाख खुराकें दी गईं। इसके साथ ही देश के छह राज्यों ने अपना शत-प्रतिशत लक्ष्य भी पूरा कर लिया है।