राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
दो हजार रुपये से बड़े यूपीआई भुगतान पर लगेगा शुल्क, एनपीसीआई का फैसला

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने यूपीआई लेनदेन को लेकर बड़ा बदलाव किया है। आगामी 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यावसायिक भुगतानों पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट लगेगा।
इस व्यवस्था में 75,000 रुपये या उससे अधिक के भुगतान पर अधिकतम 300 रुपये का शुल्क तय किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक जुटाई गई राशि का उपयोग डिजिटल ढांचे, साइबर सुरक्षा और ग्राहक सेवाओं को मजबूत बनाने में होगा। आम उपभोक्ताओं के छोटे लेनदेन इससे बाहर रहेंगे।