राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
नीट प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमे रद्द करने को सुप्रीम कोर्ट तैयार

नीट परीक्षा को लेकर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिलने के संकेत हैं। शीर्ष अदालत ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए विद्यार्थियों पर दर्ज कानूनी कार्यवाहियों और प्राथमिकियों को निरस्त करने पर सहमति दे दी है। इसके अलावा न्यायालय ने छात्रों के विरोध से जुड़े विभिन्न मुद्दों की पड़ताल के लिए एक समिति गठित करने का भी फैसला किया है। वहीं याचिकाकर्ताओं की ओर से बताया गया कि पुलिस ने अब तक दर्ज एफआईआर की पूरी सूची उपलब्ध नहीं कराई है।