न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट का पांचवां दिन ड्रॉ पर समाप्त

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच पांचवें दिन ड्रॉ पर समाप्त हो गया। कीवी बल्लेबाजों ने मेजबान टीम के आक्रमण को पूरी तरह विफल कर दिया। मुकाबले के अंतिम 15 ओवर शुरू होते ही दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से हाथ मिला लिया। उस समय तक न्यूजीलैंड की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए थे और मैच बराबरी पर खत्म हुआ।