कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
पूंजी बाजार में एआई के उपयोग पर दिशानिर्देश लाएगा सेबी

पूंजी बाजार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई के इस्तेमाल को लेकर सेबी नए दिशा-निर्देश लाने की तैयारी में है। नियामक के अनुसार इस प्रस्तावित व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा घेरा तैयार करना है। इसके तहत संबंधित वित्तीय संस्थाओं की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही आवश्यक सूचनाएं साझा करने और प्रक्रियाओं में मानवीय निगरानी बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।