पैरा एशियाई खेलों के भारतीय दल को दी गई विदाई, प्रमोद भगत बने ध्वजवाहक

पैरा एशियाई खेलों में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय दल को औपचारिक तौर पर विदाई दी गई। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों की नई जर्सी का अनावरण किया। इसके साथ ही पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत को आगामी खेलों के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक नियुक्त किया गया है। विदाई समारोह में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की गई।