राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 13 फीसदी गलत लाभार्थियों के शामिल होने का अध्ययन में दावा
एक हालिया अध्ययन में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार योजना में करीब 13 प्रतिशत ऐसे लोग शामिल हो गए हैं, जो इसके पात्र नहीं हैं। इस अध्ययन में पाया गया कि चार पहिया वाहन और सरकारी नौकरी रखने वाले संपन्न परिवार भी मुफ्त राशन का फायदा उठा रहे हैं। योजना के तहत जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के बजाय अपात्र लोगों के सूची में दर्ज होने पर अध्ययन में चिंता जताई गई है।