राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
प्रधानमंत्री मोदी का तीन राज्यों का दौरा, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। आधिकारिक बयान के अनुसार, वे इस दौरान लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
अपने कार्यक्रम के तहत वे पश्चिम बंगाल में आईआईटी खड़गपुर के 75 वर्ष पूरे होने के समारोह में भाग लेंगे और वहां के 75 विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वे बिहार के वैशाली जाएंगे और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करेंगे।