कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
बिसलेरी का पैकेज्ड पानी गुणवत्ता जांच में असुरक्षित, एफएसएसएआई ने दिया केस दर्ज करने का निर्देश
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी है। नियामक के अनुसार, कंपनी के पैकेज्ड पेयजल के नमूनों की जांच में ब्रोमेट का स्तर तय मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके अतिरिक्त जांच में पीएएच का स्तर भी अधिक मिला है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन होने की वजह से प्राधिकरण ने इस पानी को स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित घोषित करते हुए मुकदमा चलाने का आदेश जारी किया है।