राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
बिहार में भीषण बाढ़ से 22 लाख लोग प्रभावित, राहत कार्य जारी

बिहार में बाढ़ के प्रकोप से करीब 22 लाख लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। राज्य में बिगड़े हालात को देखते हुए राहत और बचाव के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए जगह-जगह सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सहायता पहुंचाने के लिए नाव एम्बुलेंस की सेवा भी शुरू की गई है, ताकि पीड़ितों को तत्काल उपचार मिल सके।