राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
बीजिंग वार्ता के बाद पूर्वोत्तर में कोर कमांडर स्तर की बैठक की तैयारी

बीजिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई उच्च स्तरीय चर्चा के बाद दोनों देशों के बीच संवाद का सिलसिला आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में अब पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर के सैन्य अधिकारियों के बीच एक अहम बैठक आयोजित होने जा रही है।
इस महत्वपूर्ण सैन्य वार्ता के जरिए सीमा पर स्थिति को सामान्य बनाने और आपसी तालमेल को सुदृढ़ करने के प्रयास किए जाएंगे।