बीसीसीआई प्रतियोगिताओं में खेलने के लिए भारतीय पासपोर्ट अनिवार्य

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपनी प्रतियोगिताओं को लेकर एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत अब बोर्ड से संबद्ध संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जाने वाले टूर्नामेंटों में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे, जिनके पास भारत का पासपोर्ट होगा। नए नियम के अनुसार, इन क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए संबंधित खिलाड़ी के पास वैध भारतीय पासपोर्ट का होना पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है।