बेमेतरा : नैनो यूरिया से खेती में सुधार के अनुभव साझा

बेमेतरा के ग्राम बावाघठोली के कृषक संपद दास मानिकपुरी ने नैनो यूरिया के उपयोग से अपनी खेती में सकारात्मक बदलाव के अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि इस उर्वरक के माध्यम से मिट्टी की सेहत और फसलों को संतुलित पोषण मिल रहा है। नैनो यूरिया के इस्तेमाल से पोषक तत्वों का प्रबंधन बेहतर हुआ है, जिससे फसलों को समय पर आवश्यक पोषण मिल रहा है। इसके अलावा, यह तकनीक मिट्टी की जैविक सक्रियता को बनाए रखने और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालने में सहायक है। उन्होंने अन्य किसानों से भी वैज्ञानिक सलाह के अनुसार नैनो उर्वरकों का उपयोग करने की अपील की है।