अंतरराष्ट्रीय

ब्रिक्स संसदीय मंच ने पश्चिम एशिया के हालात पर जताई गहरी चिंता

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: amarujala.com

ब्रिक्स संसदीय मंच ने पश्चिम एशिया के क्षेत्र में जारी संघर्ष पर गहरी चिंता जताई है। इस संबंध में जारी एक संयुक्त घोषणापत्र में इज़राइल और फ़लस्तीन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान हेतु दो-राष्ट्र व्यवस्था की वकालत की गई है। इसके साथ ही घोषणापत्र में फ़लस्तीनी नागरिकों के आत्मनिर्णय के अधिकार, स्वतंत्रता और एक संप्रभु स्वतंत्र राष्ट्र की स्थापना का भी स्पष्ट रूप से समर्थन किया गया है।

स्रोत