राष्ट्रीय

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुक्त व्यापार समझौते में तेज़ी लाने पर बनी सहमति

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Jashapd1 / Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

मिल्वौकी में जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के दौरान केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री डॉन फैरेल से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) को जल्द अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई।

दोनों नेताओं ने फार्मास्यूटिकल्स, सेवा क्षेत्र, निवेश, कृषि-तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों में सहयोग बढ़ाने की समीक्षा की। साथ ही आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते की प्रगति पर बात करते हुए भारतीय कारोबारियों को ऑस्ट्रेलियाई बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच का पूरा लाभ दिलाने पर जोर दिया।

स्रोत