राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
भारत और चीन के बीच सीमा वार्ता को गति देने पर सहमति, दो नई हॉटलाइन होंगी स्थापित

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने की दिशा में बातचीत को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। दोनों पक्ष सीमा वार्ता को गति देकर सकारात्मक परिणाम हासिल करने की दिशा में कार्य करेंगे।
द्विपक्षीय संबंधों और सीमा पर संवाद को सुगम बनाने के उद्देश्य से दोनों देश दो नई हॉटलाइन शुरू करने पर सहमत हुए हैं। इसके अतिरिक्त आपसी संपर्क और समझ को बेहतर करने के लिए दोनों पक्षों के बीच दो नए मीटिंग पॉइंट भी स्थापित किए जाएंगे।