कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता लागू, निर्यात और निवेश को मिलेगी गति

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता मंगलवार से प्रभावी हो गया है। इसके जरिए भारतीय निर्यातकों को न्यूजीलैंड में बिना शुल्क के व्यापार की सुविधा मिलेगी।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, वस्त्र, परिधान, चमड़ा और जूते जैसे श्रम-आधारित क्षेत्रों में 10 प्रतिशत तक का सीमा शुल्क खत्म हो जाएगा। वहीं दवा, इंजीनियरिंग और कृषि उत्पादों को बेहतर बाजार मिलने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि न्यूजीलैंड द्वारा 20 अरब डॉलर का निवेश सुगम बनाने से विनिर्माण, बुनियादी ढांचे और रोजगार को बढ़ावा मिल सकता है।