राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
भारत और यूएई ने वर्ष 2032 तक द्विपक्षीय व्यापार 200 अरब डॉलर पहुंचाने का तय किया लक्ष्य

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने आपसी व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार लगभग 100 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंच चुका है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद दोनों पक्षों ने इस वर्ष की शुरुआत में एक साझा फैसला लिया है। इसके तहत वर्ष 2032 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।