राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
भारत और वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग व क्षेत्रीय स्थिरता पर हुई अहम चर्चा

भारत और वियतनाम ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने पर व्यापक चर्चा की है। इस दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सामरिक साझेदारी को विस्तार देने के साथ-साथ क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने रक्षा क्षेत्र में आपसी तालमेल, संवाद और समग्र सहयोग को निरंतर आगे बढ़ाने के उपायों की समीक्षा की।