भारत बनाम श्रीलंका दूसरा दिन: पडिक्कल के 167 रन, स्कोर 460/9

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दूसरे दिन खेल खत्म होने तक गिल की टीम ने नौ विकेट पर 460 रन बना लिए। बारिश से प्रभावित रहे इस दिन पडिक्कल ने 167 रनों की पारी खेली, जबकि जुरेल ने अर्धशतक जमाकर निचले क्रम को मजबूती दी।
क्रीज पर वापस लौटने के कुछ ही देर बाद राहुल आउट हो गए। वहीं विरोधी टीम की ओर से स्पिन गेंदबाज प्रभात और नुवांता ने मिलकर कुल सात विकेट अपने नाम किए।