भारत में खेल लीगों के संचालन के लिए खेल मंत्रालय ने बनाई 14 सदस्यीय समिति

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने देश में पेशेवर तौर पर प्रबंधित खेल लीगों की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक विशेष कदम उठाया है। इसके तहत 14 सदस्यों वाली एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है।
इस समिति में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सीईओ और आईपीएल के सीओओ हेमांग अमीन को शामिल किया गया है। साथ ही भारतीय ओलंपिक संघ के सीईओ रघुराम अय्यर भी इस महत्वपूर्ण समिति के प्रमुख सदस्यों में शामिल किए गए हैं।