भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर जीता एशिया कप

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीत लिया है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शेफाली ने 68 रन और मंधाना ने 59 रनों का योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 129 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।