राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
मणिपुर में नए सिरे से भड़की हिंसा में नौ लोगों की मौत, पीएम मोदी ने दिया शांति बहाली का भरोसा

मणिपुर में नए सिरे से उपजे तनाव और हिंसा की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई है। उपद्रव के दौरान कई मकानों को आग के हवाले कर दिया गया।
पूर्वोत्तर राज्य के इन बिगड़े हालातों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यवस्था सुधारने के लिए मदद का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में शांति बहाल करने के वास्ते हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।