खेल

मनु भाकर वर्ष 2026-30 के कार्यकाल हेतु आईएसएसएफ एथलीट समिति में निर्वाचित

मनु भाकर को 2026-30 के कार्यकाल के लिए आईएसएसएफ एथलीट समिति में चुन लिया गया है। इस महीने की शुरुआत में अपने नामांकन के दौरान उन्होंने खेल को अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया था। उन्होंने दुनियाभर के निशानेबाजों के लिए अधिक सहायक, टिकाऊ और प्रगतिशील वातावरण तैयार करने की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों के हितों को केंद्र में रखने वाली अपनी प्राथमिकताओं को भी सामने रखा था।

स्रोत