मनोरंजनव्हाट्सएप पर भेजें
मिस वर्ल्ड 2026: वियतनाम में आज होगा फिनाले, भारत की निकिता पोरवाल पर टिकीं नज़रें

वियतनाम में 5 सितंबर को 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का भव्य फिनाले आयोजित किया जा रहा है। इस वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल कर रही हैं।
इस स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में दुनिया भर से आईं 111 प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम के अंत में मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता थाईलैंड की सुचाता चुआंगस्री नई विजेता को ताज पहनाएंगी। इस समारोह का सीधा प्रसारण शाम 5:30 बजे से जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा।