शासन-प्रशासनबालोद

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने 6 घंटे में हल की लंबित समस्या

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Tanay Agrawal / Pexels

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 ने बालोद जिले के टेमन लाल साहू की समस्या को मात्र 6 घंटे में हल कर दिया। श्री साहू ने अपनी पत्नी के आधार अपडेट और राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए हेल्पलाइन में शिकायत की थी। लगभग डेढ़ माह से चली आ रही उनकी समस्या को इस त्वरित सेवा ने सुलझा दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह हेल्पलाइन नागरिकों के लिए एक भरोसेमंद माध्यम बन चुकी है।