कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
मोबाइल पीएलआई योजना से 25 हजार करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष कर मिला: अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार मोबाइल उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत सरकार को 25,000 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष कर प्राप्त हुआ है।
मंत्री ने बताया कि इस योजना में 19,000 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई, जबकि माल एवं सेवा कर के रूप में 3,000 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में कुल 25 लाख और केवल मोबाइल निर्माण में 12 लाख रोजगार सृजित हुए हैं।