शासन-प्रशासनमोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

मोहला में कलेक्टर का निरीक्षण, समयबद्ध राजस्व प्रकरणों के निपटारे के निर्देश

मोहला तहसील कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज सुबह राजस्व प्रकरणों और अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बार-बार कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने विशेष रूप से नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के मामलों के त्वरित समाधान पर जोर दिया। इसके साथ ही, उन्होंने ई-ऑफिस और बंदोबस्त त्रुटियों से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की।