राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
मौसम विभाग के अध्ययन में खुलासा: उत्तर भारत में बढ़ी गर्मी और सूखा, दक्षिण में अधिक बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अध्ययन में देश भर में पिछले सत्तर वर्षों के दौरान आए जलवायु बदलावों का विश्लेषण किया गया है।
मौसम विभाग की इस रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी लगातार बढ़ रही है और वहां मौसम अधिक शुष्क दर्ज किया जा रहा है। इसके विपरीत देश के दक्षिणी इलाकों में अधिक नमी और बारिश की बढ़ोतरी देखी गई है। विशेषज्ञों ने दशकों के आंकड़ों के आधार पर जलवायु के इस बदलते स्वरूप को रेखांकित किया है।