राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
यूक्रेन में शांति प्रयासों को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। भारत लगातार संवाद और कूटनीति के जरिए इस विवाद को सुलझाने पर जोर देता रहा है। रूसी नेतृत्व की ओर से शांति स्थापना की इन कोशिशों में भारत की सकारात्मक भूमिका की सराहना की गई है।