राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा, सरकार ने जारी की नई सूची

केंद्र सरकार ने रक्षा क्षेत्र में स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की है। इस सूची में हेलीकॉप्टर से लेकर युद्धपोतों से संबंधित विभिन्न रक्षा उपकरणों को शामिल किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस कदम का मुख्य लक्ष्य देश में सैन्य साजो-सामान के घरेलू उत्पादन को गति देना और रक्षा आयात पर निर्भरता को कम करना है।