रणजी ट्रॉफी: शाहबाज के शतक और शमी की गेंदबाजी से बंगाल मजबूत स्थिति में

रणजी ट्रॉफी मुकाबले में बंगाल की टीम ने केरल के खिलाफ अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है। हरफनमौला खिलाड़ी शाहबाज अहमद ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट का अपना तीसरा शतक जड़ा। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाते हुए केरल के दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। दूसरी ओर, अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने धारदार गेंदबाजी का मुजाहिरा किया और विपक्षी टीम के शीर्ष क्रम को ध्वस्त करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।